ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
नीरज हत्याकांड: संजीव सिंह के खिलाफ वारंट जारी
By Deshwani | Publish Date: 11/4/2017 5:28:58 PM
नीरज हत्याकांड: संजीव सिंह के खिलाफ वारंट जारी

रांची/धनबाद, (हि.स.)। नीरज सिंह हत्याकांड में उनके चचेरे भाई संजीव सिंह की गिरफ्तारी पुलिस कभी भी कर सकती है। उनके खिलाफ वारंट जारी कर दिया गया है। पुलिस ने पिछले तीन दिनों से उनके आवास सिंह मेंशन की चौकसी बढ़ा दी है और अंदर आने-जाने वाले लोगों पर निगरानी रखी जा रही है।। पुलिस की ओर से की गयी जांच में अब तक उनकी भूमिका नीरज हत्याकांड में संदिग्ध बतायी जा रही है। क्योंकि अब तक गिरफ्तार और हिरासत में लिए गए करीब 15 लोग संजीव के करीबी हैं। जिसे देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि पुलिस संजीव की गिरफ्तारी कभी भी कर सकती है। हालांकि पुलिस की ओर से इस संबंध में कुछ भी नहीं कहा जा रहा है। 

गौरतलब है कि घटना के बाद से सरायढेला की पेट्रोलिंग पार्टी की निगाह सिंह मेंशन के दरवाजे के पास ही रहती है। एक पार्टी की ड्यूटी खत्म होने के बाद दूसरी पार्टी भी यहीं पर ड्यूटी के लिए पहुंच रही है। लगातार तीन दिनों से ऐसा ही चल रहा है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS