ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
धनबाद
राज्य बॉक्सिंग प्रतियोगिता में धनबाद ने जीते 10 पदक
By Deshwani | Publish Date: 20/2/2018 5:32:28 PM
राज्य बॉक्सिंग प्रतियोगिता में धनबाद ने जीते 10 पदक

धनबाद। राज्य बॉक्सिंग प्रतियोगिता में धनबाद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण, तीन रजत व पांच कांस्य पदक जीते। झारखंड बॉक्सिंग संघ द्वारा 16 से 18 फरवरी तक पूर्वी सिंहभूम में राज्य बॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। धनबाद के धनराज ने 69 किलो भार वर्ग और दिवाकर तिवारी ने 91 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।

 
सुषमा कुमारी ने 54 किलो भार वर्ग, खुशबू कुमारी सिंह ने 60 किलो भार वर्ग और कौशल सिंह ने 91 किलो भार वर्ग रजत प्राप्त किया। वहीं नितेश कुमार साव ने 49 किलो भार वर्ग, सूरज कुमार ने 81 किलो भार वर्ग, रिंकी कुमारी ने 48 किलो भार वर्ग, अनुपमा विश्वकर्मा ने 52 किलो भार वर्ग और खुशबू कुमारी ने 45 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीता।
 
खुशबू कुमारी को पूरे प्रतियोगिता का बेस्ट लूजर अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर झारखंड बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष अनंत सेन, सचिव उत्तम सिंह, उपाध्यक्ष सुजीत सिंह, जगन्नाथ राव, धनबाद जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष दरबारा सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष शशिकात पाडेय, महासचिव परितोष कुमार, महावीर प्रसाद महतो, रवि कुमार, दिनेश यादव, ब्रह्मदेव यादव आदि ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS