झारखंड
पूर्व डिप्टी मेयर हत्याकांड में आठ दिन बाद नहीं मिला हत्यारा, परिजनों में असंतोष
By Deshwani | Publish Date: 28/3/2017 4:38:46 PMप्रतीकात्मक फोटोः पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह
धनबाद, (हि.स.)। पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह सहित चार लोगों की हत्याकांड के मामले में घटना के आठवें दिन तक एक भी गिरफ्तारी नहीं होने पर परिजनों में भारी असंतोष है। पूर्व मंत्री बच्चा सिंह ने विधायक संजीव सिंह और उनकी बहन किरण सिंह को घटना का मास्टर माइंड बताया है। उन्होंने एसआईटी और पुलिस पर गलत दिशा में कार्य करने और लीपापोती करने का आरोप लगाया है। सीबीआई जांच की मांग पुनः दुहराते हुए उन्होंने सांसद पीएन सिंह पर भी जांच को प्रभावित करने का आरोप लगाया है ।