ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
रामाधीर सिंह ने किया आत्मसमर्पण
By Deshwani | Publish Date: 20/2/2017 5:11:54 PM
रामाधीर सिंह ने किया आत्मसमर्पण

धनबाद, (हि.स)। पिछले दो वर्षो फरार चल रहे बलिया के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष और जनता मजदूर संघ के संयुक्त सचिव रामाधीर सिंह ने सोमवार को धनबाद एडीजे अभय कुमार के कोर्ट में सरेंडर कर दिया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि 1998 में कोयला कारोबारी विनोद सिंह की कतरास के भगत सिंह चौक के पास सरेआम हत्या कर दी गयी थी। हत्या के उसी मामले में कोर्ट ने रामाधीर सिंह को दो साल पूर्व उम्रकैद की सजा सुनाई थी। आत्मसमर्पण के दौरान कोर्ट परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गये थे। साथ में बीजेपी के झरिया विधायक संजीव सिंह भी अपने चाचा रामाधीर सिंह के साथ धनबाद कोर्ट में पहुचे थे। मौके पर संजीव सिंह ने कहा कि रामाधीर सिंह की तबियत खराब होने के बावजूद न्यायालय के आदेशानुसार वे कोर्ट आये हैं। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS