देवघर
रामनवमी को भव्य स्वरूप देने में जुटे श्रद्धालु
By Deshwani | Publish Date: 18/2/2018 5:56:43 PMदेवघर। साकेत बिहार बजरंगबली पूजा समिति की ओर से रविवार को मंदिर परिसर में रामनवमी की तैयारी को लेकर बैठक की गई। सर्वसम्मति से पूजा समिति का गठन किया गया। चंद्रमौली ¨सह को अध्यक्ष, मंदेश्वर मंडल को उपाध्यक्ष, एसएन प्रसाद संगठन मंत्री, सुरेन्द्र प्रसाद ¨सह कोषाध्यक्ष, ¨पटू कुमार को उपकोषाध्यक्ष, चक्रधर गुप्ता को संरक्षक और दिलीप पांडेय को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दिलीप ¨सह, भारती बाबू, मुकेश पांडेय, नंदकिशोर दास, प्रकाश दास, बासुदेव दास, विशेश्वर मेहरा, सचिन चौधरी, सुबल राय, अभय शर्मा, बुलू ¨सह का चयन किया गया। इसके अलावा लालू, ¨पटू, अजीत, अखिलेश, दीपक, विश्वजीत को सहयोगी सदस्य बनाया गया।