देवघर
चितरा में फंदे से लटकी मिली विवाहिता की लाश
By Deshwani | Publish Date: 18/2/2018 5:53:45 PMचितरा (देवघर)। चितरा थाना स्थित कुशमाहा गांव की 22 वर्षीया विवाहिता सुभद्रा देवी का शव शनिवार को शनिवार को फांसी के फंदे से लटकता मिला। मामले में मृतका के मामा ¨वदापाथर स्थित पगला गांव निवासी विपद ¨सह ने मृतका के पति व सास पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए घटना की लिखित शिकायत चितरा थाने में की है। इसके आधार पर पुलिस ने सास ममता देवी व पति शेखर चंद्र ¨सह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सुभद्रा की शादी चार साल पहले हुई थी। दंपती की एक बेटी है। घटना की सूचना मिलते ही चितरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को जब्त किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पड़ताल चल रही है। वहीं सास ममता देवी ने कहा कि जिस समय दुर्घटना हुई उस समय में पूजा करने मंदिर गई थी। साथ ही उनके पति चन्द्रशेखर ने भी अनुपस्थित रहने की बात कही। मौके पर पुलिस की मदद के लिए समाजसेवी मंजीत चौधरी, निरंजन यादव, ईश्वर चौधरी आदि उपस्थित थे।