झारखंड
ट्रक-ऑटो में भिड़ंत में पांच घायल
By Deshwani | Publish Date: 3/3/2017 5:01:52 PMदेवघर, (हि.स.)। सर्कुलर रोड पर रांगा मोड़ के पास ट्रक ने एक ऑटो को टक्कर मार दी। घटना शुक्रवार सुबह आठ बजे की है। घटना में ऑटो में सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। सभी सुरक्षित है। जानकारी के अनुसार सर्कुलर रोड स्थित रंगा मोड़ के पास ट्रक टर्न ले रही थी, इस दौरान ऑटो से सट गया और ऑटो पलट गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने ट्रक और चालक को पकड़ लिया है।