दरभंगा
भाजपाइयों ने सुनी पीएम मोदी की 'मन की बात'
By Deshwani | Publish Date: 28/1/2018 8:12:36 PMदरभंगा, (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को सहकारिता मंच के जिला अध्यक्ष ज्योति कृष्ण झा लवली के आवास पर सुना गया। इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष हरि साहनी, प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल ठाकुर, ज्योति कृष्ण झा लवली, अमलेश कुमार झा, हेमंत झा, मनीष कुमार के साथ कई कार्यकर्ता रहे।
रविवार के मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। जिला अध्यक्ष ज्योति कृष्ण झा ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कही गई बातों को आत्मसात करने की आवश्यकता है।