ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
दरभंगा
2019 के आम चुनाव में पूरे देश में लहराएगा भाजपा का परचम : सुशील
By Deshwani | Publish Date: 28/12/2017 7:21:57 PM
2019 के आम चुनाव में पूरे देश में लहराएगा भाजपा का परचम : सुशील

दरभंगा, (हि.स.) भाजपा की जिला इकाई की बैठक जिला कार्यालय में जिला उपाध्यक्ष सुजीत मल्लिक की अध्यक्षता में गुरुवार को आहूत की गई। बैठक में जिला इकाई के पदाधिकारी, मोर्चा के जिलाध्यक्ष और जिला विस्तारक, प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी और प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल ठाकुर शामिल रहे।


बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। यह कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है। कार्यकर्त्ता पार्टी की रीढ़ हैं, जो अनवरत दिन-रात घर-द्वार छोड़कर पार्टी विस्तार में लगे रहते हैं। आज 19 राज्यों में पार्टी की सरकार है और आने वाला समय पार्टी के नाम होगा और कार्यकर्ताओं की बदौलत 2019 में पूरे भारत में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराएगा। ठाकुर ने कहा कि आजीवन निधि में सभी स्तर के कार्यकर्त्ताओं को सहयोग करना है, जिससे संगठन को मजबूती मिले और पार्टी को नई उचाईयों पर ले जाया जा सके।


उन्होंने कहा कि सभी बूथ स्तर से लेकर मंच, मोर्चा, जिला इकाई के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष के अलावा सभी वर्तमान और पूर्व विधायक की इस अभियान में भूमिका होगी। बैठक में पूर्व विधान पार्षद मिश्री लाल यादव, डॉ रामचंद्र प्रसाद, अशोक नायक, बीना झा, राजेंद्र चौपाल, विजय चौधरी, संजीव साह, राजेश रंजन ,अमित झा, संतोष पासवान, मनीष जायसवाल, अमलेश झा, मुकुंद चौधरी, सचिन जैन, लक्ष्मण झुनझुंनवाला, राजू तिवारी इत्यादि उपस्थित थे।

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS