दरभंगा
''मन की बात'' कार्यक्रम की लोकप्रियता बढ़ रही है : माधव कुमार
By Deshwani | Publish Date: 29/10/2017 7:55:35 PMदरभंगा, (हि.स)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का प्रसारण भाजपा बिरौल दक्षिणी मंडल के लदहो पंचायत में मंडल अध्यक्ष माधव कुमार चौधरी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने गांव एवं टोलों पर कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को सुनाया।
मंडल अध्यक्ष माधव कुमार चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम की लोकप्रियता निरंतर बढ़ रही है। इस कार्यक्रम के द्वारा प्रधानमंत्री अपनी बातों को आसानी से आम जन तक पहुंचाते हैं। इससे प्रेरित होकर स्वच्छता, उद्यमिता के विकास के लिए चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों में आमजनों की भागीदारी बढ़ी है।
आज के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने एक श्रोता के द्वारा 14 नवंबर को विश्व डायबिटीज दिवस की चर्चा पर कहा कि ऐसे रोग जो जीवन के अंतिम पड़ाव पर होता है, उन रोगों का बच्चों में पाया जाना आश्चर्यचकित करने वाला है।
इसके लिए हमें अपनी जीवनशैली में बदलाव लाना होगा एवं योग को जीवन का अहम हिस्सा बनाना होगा। साथ ही पूर्वी भारत के प्रमुख त्योहार छठ की चर्चा मन की बात कार्यक्रम में कर पूर्वांचलवासी के आस्था को सम्मानित किया।