ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
दरभंगा
रेप कांड के अभियुक्तों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी: रेल एसपी
By Deshwani | Publish Date: 10/10/2017 1:19:29 PM
रेप कांड के अभियुक्तों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी: रेल एसपी

दरभंगा, (हि.स.)। बिहार के दरभंगा रेलवे जंक्शन स्थित यार्ड में हुए एक युवती के साथ हुए सामूहिक बालात्कार कांड में संलिप्त अभियुक्तों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी। रेल एसपी बीएन झा ने उपरोक्त कांड को लेकर यह बयान जारी किया है।
उल्लेखनीय है कि इस रेप कांड की पीड़िता सीतामढ़ी के पुपरी की रहने वाली लड़की अपने घर से भागकर दरभंगा स्टेशन पहुंची थी। जिसके साथ नेपाल के पांच युवकों ने यार्ड में खड़ी ट्रेन में ले जाकर सामूहिक बलात्कार किया, फिर वो लोग लड़की के साथ साबरमती एक्सप्रेस से अहमदाबाद के लिए निकल पड़े। इसी बीच छपरा में एक यात्री के शक होने के बाद रेल पुलिस ने सभी आरोपी लड़कों को गिरफ्तार कर दरभंगा जीआरपी के हवाले कर दिया। लड़की ने बलात्कार की बात कबूली है, साथ ही पहले से कोइ जान पहचान नहीं होने का बात भी बताई है। 
लड़की अपने घर से भागकर दरभंगा स्टेशन पहुंच थी। जहां कुछ लड़के उसे बहला-फुसलाकर खाना खिलाने के बहाने से बाहर ले गए और स्टेशन के यार्ड में वापस लौटकर उसके साथ यौन शोषण किया। जिसके बाद सभी आरोपित उक्त लड़की को लेकर ट्रेन से साबरमती जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में एक सहयात्री को शक हुआ और उसने रेल पुलिस को सूचना दे दी। फिर पुलिस द्वारा सबों को गिरफ्तार कर लड़की का मेडिकल चेक-अप कराया गया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS