ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
विधान परिषद की चार सीटों में से राजग व महागठबंधन के खाते में दो-दो सीटें
By Deshwani | Publish Date: 16/3/2017 2:30:27 PM
विधान परिषद की चार सीटों में से राजग व महागठबंधन के खाते में दो-दो सीटें

 पटना। यूपी सहित पांच राज्यों में हुए चुनाव में भाजपा को मिली शानदार कामयाबी के बाद बिहार में भी विधान परिषद की चार सीटों के चुनाव में से दो सीट राजग के खाते में वहीं दो सीट जदयू को मिली। गया स्नातक सीटे से विधान परिषद के सभापति भाजपा प्रत्याशी अवधेश नारायण सिंह ने फिर जीत हासिल की। उनके मुकाबले राजद के पुनीत कुमार सिंह और कांग्रेस के डॉ. अजय कुमार सिंह पीछे रह गए। वहीं गया शिक्षक सीट से रालोसपा के संजीव श्याम सिंह विजयी हुए। उनके मुकाबले लोजपा के डीएन सिन्हा रहे।

 राजद यहां तीसरे स्थान पर रहा। संजीव श्याम सिंह गत वार यहां से निर्दलीय जीते थे। कोसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में जदयू के संजीव कुमार सिंह ने अपने प्रतिद्वंदियों से काफी आगे रहकर जीत हासिल की। संजीव कुमार सिंह ने कोसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से अपने निकटत्तम प्रतिद्धंदी भाजपा के प्रो. जगदीशचंद्र को हराया। संजीव सिंह को 5674 मत मिले, वहीं उनके प्रतिद्वंदी भाजपा के जगदीशचंद्र को 1953 मतों से संतोष करना पड़ा। निवाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोसी निर्वाचन क्षेत्र सीट के लिए कुल 14064 में 12012 वोट डाले गए। इनमें वैध मतों की संख्या 11029 पाई गई तथा 983 वोत खारिज हुए। उधर गया में रालोसपा के श्याम सिंह को आठवें चरण की गिनती के बाद जीत हासिल हुई। गया की दोनों सीटों के लिए हुए चुनावों में बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद और गया के मतदाता शामिल हुए है।
 गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार और वर्तमान सभापति अवधेश नारायण सिंह चौथे चरण की गिनती के बाद विजयी घोषित किए गए। उन्होंने अपने निकटत्तम प्रतिद्वंदी राजद के पुनीत सिंह को पांच हजार से अधिक मतों से पराजित किया। जबकि सारण से पूर्व मंत्री और हम प्रत्याशी महाचंद्र प्रसाद सिंह को हार का मुंह देखना पड़ा। उन्हें जदयू के डॉ. वीरेंद्र नारायण यादव दो हजार से अधिक मतों से हराया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS