दरभंगा
''चलो-चलें अब वर्ग की ओर'' कार्यक्रम अंतर्गत आइसा का सदस्यता अभियान
By Deshwani | Publish Date: 9/8/2017 11:18:38 AMदरभंगा, (हि.स.)। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के तत्वावधान में मंगलवार को 'चलो-चलें अब वर्ग की ओर' अभियान के तहत सदस्यता अभियान चलाया गया।
सदस्यता अभियान सीएम साइंस कॉलेज में आइसा राज्य कार्यकारिणी सदस्य मंयक कुमार के नेतृत्व मे चलाया गया। इस अभियान में छात्रों को वर्ग की ओर जाने हेतु प्रेरित करते हुए छात्रों की विभिन्न समस्याओं को भी सूना गया। साथ ही इस दौरान कर्इ छात्र-छात्राओं द्वारा आइसा की सदस्यता भी ग्रहण की गई। बताते चलें कि यह सदस्यता अभियान सी एम साइंस कॉलेज में कल बुधवार को भी जारी रहेगा।