बिहार
''तीन साल बेमिसाल'' को लेकर कार्यक्रम आयोजित
By Deshwani | Publish Date: 23/6/2017 11:31:29 AMदरभंगा, (हि.स.)।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाले केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को लोगों के बीच फैलाने के मद्देनजर 'तीन साल बेमिसाल' के नारे के साथ गुरुवार को भाजपा द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन पार्टी नेता मुरारी मोहन झा की अगुवाई में बहादुरपुर के बसतपुर पंचायत के महादलित बाहुल्य गोपीपट्टी गांव में हुआ।
जहां गांव में चौपाल लगा कर लोगों के बीच केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। लोगों से कहा गया कि जन कल्याणकारी योजनाओं का वे भरपूर लाभ उठाएं। मौके पर पार्टी का सदस्यता अभियान भी चलाया गया। पार्टी नेताओं ने महादलितों के साथ भोजन भी ग्रहण किए।
इस दौरान बीजेपी पूर्वी के मंडल अध्यक्ष जीतेन्द्र झा, जिला प्रवक्ता रमाशंकर प्रसाद ठाकुर, क्षेत्रिय संगठन मंत्री राजेन्द्र मंडल, वीरू पासवान, राम प्रीत राम, विजय इत्यादि पार्टी कार्यकर्त्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।