झारखंड
पूर्व मुखिया की हत्या के विरोध में सड़क जाम
By Deshwani | Publish Date: 15/5/2017 4:28:43 PMचतरा, (हि.स.)। हंटरगंज प्रखंड के अंतर्गत गोसाइंडीह पंचायत के पूर्व मुखिया आनंदी सिंह की हत्या के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार सुबह सड़क जाम किया। झारखंड को बिहार से जोड़ने वाली चतरा-गया मुख्यपथ एनएच-99 को दोनों राज्यों के सीमा क्षेत्र गोसाइंडीह में जाम किया गया। मौके पर पहुंच हंटरगंज और डोभी थाना की पुलिस लोगों को समझा-बुझाकर जाम को हटवाने का प्रयास कर रही है। जाम की वजह से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। आक्रोशित ग्रामीण हत्यारों के अविलंब गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।