चतरा
निर्माण कार्य में लगे वाहन चालक को अपराधियों ने मारी गोली
By Deshwani | Publish Date: 13/1/2017 3:27:01 PMचतरा, (हि.स)। हथियारबंद अज्ञात अपराधियों ने सिमरिया-टंडवा मुख्य पथ पर निर्माण कार्य में लगे सिंह कंसट्रक्शन के वाहन चालक पर गोली चलाई। गोली लगने से वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सिमरिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि मामला लेवी से जुड़ा है। सिमरिया पुलिस मामले की जांच में जुटी है।