चतरा
नक्सलियों ने जेसीबी मशीन में लगाई आग
By Deshwani | Publish Date: 10/8/2017 11:27:49 AMचतरा, (हि.स.)। नक्सलियों ने बुधवार रात चतरा-इटखोरी मुख्य पथ पर इटखोरी थाना अंतर्गत पितिज गांव के समीप बसाने नदी पर पुल निर्माण कार्य में लगे एक जेसीबी मशीन में आग लगा दी। साथ ही, पुल निर्माण कार्य करा रहे कंपनी सिंह कंसट्रक्शन के अनेक कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की। नक्सलियों ने पुल का निर्माण कार्य बंद रखने की हिदायत दी। घटना को आठ-दस नक्सलियों ने अंजाम दिया।