चतरा
चतरा में खुलेगा केन्द्रीय विद्यालय
By Deshwani | Publish Date: 17/6/2017 10:58:01 AMचतरा, (हि.स)। उग्रवाद प्रभावित चतरा जिले के छात्र-छात्राएं अब केन्द्रीय विद्यालय में पढ़ाई करेंगे। जिला मुख्यालय से करीब बीस किलोमीटर की दूरी पर केन्द्रीय विद्यालय खुलेगा। इसी सत्र से केन्द्रीय विद्यालय में पढ़ाई भी शुरू हो जाएगी। केन्द्रीय विद्यालय समिति के अधरेन्द्र गोयल ने बताया कि सिमरिंड मुख्यालय स्थित शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज के समीप ही केन्द्रीय विद्यालय खुलेगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल प्लस उच्च विद्यालय परिसर में ही कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।