छपरा
रक्तदान कर बचाई महिला की जान
By Deshwani | Publish Date: 23/1/2018 12:08:00 PMछपरा (हि.स.)। सीवान जिले के गोरेयाकोठी निवासी चंदा देवी छपरा शहर के काशी बाजार स्थित भारती अस्पताल में भर्ती हैं। प्रसव के बाद उनको रक्त की जरूरत थी पर कोई रक्तदान के लिए सामने नहीं आ रहा था। ऐसे में परिजन बहुत परेशान थे। किसी ने इन लोगों को युवाओं की सामाजिक टीम फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया के बारे में बताया। जिसके बाद परिजनों ने इस ग्रुप को संपर्क किया। ग्रुप के कई सदस्य रक्तदान के लिए आगे आए और महिला की जान बचाई। जिसके बाद महिला के परिजनों ने युवाओं के प्रति आभार व्यक्त किया और इनके कार्यों की सराहना की। इस दौरान सामाजिक टीम फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया से जुड़े मनोहर ने लोगों से रक्तदान करने की अपील की।