बिहार
मानव शृंखला के लिए युवतियों ने हाथों में रचाई मेंहदी
By Deshwani | Publish Date: 17/1/2018 6:26:57 PMछपरा (हि.स.)। 21 जनवरी को बाल विवाह एवं दहेज उन्मूलन के पक्ष में बनाई जाने वाली मानव शृंखला को लेकर इसुआपुर प्रखंड में साक्षरता कर्मियों द्वारा जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।
इस जागरुकता अभियान में बुधवार को प्रखंड के विद्यालयों में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय की छात्राओं ने अपने हाथों पर दहेज मुक्त विवाह एवं बाल विवाह उन्मूलन के नारों को लिखवा है । आटा नगर पंचायत स्थित लोक शिक्षा केंद्र पर प्रेरक प्रियंका प्रकाश द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय की दर्जनों छात्राओं ने भाग लिया।
इसुआपुर प्रखंड के केआरपी संतोष कुमार ने बताया कि जनमानस में जागरुकता को लेकर टोला सेवक, तालिमी मरकज़, प्रेरक द्वारा नारा लेखन के बाद वातावरण निर्माण का कार्य किया जा रहा है। मानव शृंखला निर्माण में शामिल होने के लिए 18 जनवरी को जागरुकता अभियान के तहत बीआरसी परिसर से साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रखंड क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के साथ साथ शिक्षक एवं साक्षरता कर्मी भी भाग लेंगे। वहीँ 19 जनवरी को दोपहर में बीआरसी परिसर से पदयात्रा निकाली जाएगी। 20 जनवरी संध्या समय में मशाल जुलूस निकाला जाएगा।