छपरा
ऊर्जा संसद में शामिल होने पटना जाएंगे विद्युतकर्मी
By Deshwani | Publish Date: 10/1/2018 9:46:21 AMछपरा, (हि.स.)। बिहार-झारखंड राज्य विद्युत परिषद फिल्ड कामगार यूनियन की छपरा अंचल इकाई ने यह निर्णय लिया है कि पटना में 18 जनवरी को आयोजित होने वाले ऊर्जा संसद में शामिल होने के लिए छपरा से काफी संख्या में विद्युतकर्मी जाएंगे।
यूनियन के सचिव ललन राय ने बताया कि 18 जनवरी को पटना में आयोजित होने वाले ऊर्जा संसद में छपरा विद्युत अंचल की भागीदारी ऐतिहासिक होगी। उन्होंने कहा कि प्रधान सचिव के साथ वार्ता के बावजूद वेतन संतोषजनक नहीं है। ऊर्जा संसद में इस मुद्दे पर गंभीरता से चर्चा की जाएगी।
ललन राय ने बताया कि अध्यक्ष सुनिल कुमार यादव, मनोज कुमार महतो, अवधेश पाठक, दिनेश चौधरी, राजेश्वर प्रसाद सिंह, अजय कुमार, अनिल कुमार सिंह आदि के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया है जो विद्युत कर्मचारियों को ऊर्जा संसद में शामिल होने के लिए तैयार कर रही है। गठित टीम को सारण, सीवान तथा गोपालगंज का दौरा करने को कहा गया है।