ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
छपरा
उप मुख्यमंत्री व केन्द्रीय मंत्री आज छपरा आएंगे
By Deshwani | Publish Date: 30/10/2017 9:46:47 AM
उप मुख्यमंत्री व केन्द्रीय मंत्री आज छपरा आएंगे

छपरा, (हि.स.)। कौशल विकास मंत्रालय की ओर से आयोजित रोजगार मेला सह प्रदर्शनी में उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी तथा केन्द्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सोमवार को छपरा आएंगे। उप मुख्यमंत्री तथा केन्द्रीय मंत्री इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसको लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम जिला प्रशासन की ओर से किए गए हैं। डीएम हरिहर प्रसाद तथा एसपी हरकिशोर राय ने इसको लेकर सुबह में पुलिस पदाधिकारियों तथा दंडाधिकारियों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक निर्देश दिए। 
उप मुख्यमंत्री तथा केन्द्रीय मंत्री का आगमन हवाई मार्ग से होगा। इस दौरान हवाई अड्डे से लेकर राजेंद्र स्टेडियम तक सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। करीब 20 स्थानों पर पुलिस पदाधिकारियों तथा दंडाधिकारी की तैनाती की गई है। 250 पुलिस बलों को सुरक्षा में लगाया गया है। प्रत्येक स्थान पर सशस्त्र पुलिस बल के चार एक , पांच लाठी बल (महिला) व पांच लाठी (पुरुष) को तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
श्वान दस्ता, बम निरोधक दस्ता व विशेष शाखा की टीम को भी तैनात किया गया है । लगभग 85 महिला, 90 पुरुष लाठी बल और 70 सशस्त्र बलों को तैनात किया गया है। उप मुख्यमंत्री व केन्द्रीय मंत्री दिन के 10:45 बजे पटना से प्रस्थान करेंगे और 11:15 बजे छपरा हवाई अड्डा पर आगमन होगा। 11:30 बजे छपरा राजेंद्र स्टेडियम में दोनों विशिष्ट अतिथि पहुंचेगे। मोदी व प्रधान 11:35 बजे छपरा राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित प्रदर्शनी व मेला का अवलोकन करेंगे। 11:50 बजे छपरा राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित समारोह में शामिल होंगे और 13:00 बजे छपरा राजेंद्र स्टेडियम से प्रस्थान कर 13:15 बजे छपरा हवाई अड्डा पर पहुंचेगे। 13:20 बजे छपरा हवाई अड्डा से प्रस्थान कर 13:50 बजे पटना हवाई अड्डे पर वापस पहुंचेगे। केन्द्रीय मंत्री व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के आगमन को लेकर सांसद राजीव प्रताप रूड़ी भी स्वागत की तैयारी में लगे हुए हैं । सांसद रूड़ी ने राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित मेला व प्रदर्शनी की तैयारी की समीक्षा की। जिलाध्यक्ष रमेश प्रसाद के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी उप मुख्यमंत्री तथा केन्द्रीय मंत्री के आगमन पर जोरदार स्वागत की तैयारी की है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS