बिहार
सीवान जा रही कोच पलटने से एक दर्जन यात्री घायल
By Deshwani | Publish Date: 23/3/2017 1:21:27 PM छपरा। छपरा-सीवान मुख्य मार्ग एनएच-85 पर गुरुवार की सुबह कोपा थाना क्षेत्र के पियनो पोखरा व बसडीला गांव के बीच साइड लेने के दौरान टाटा से सीवान जा रही एक कोच पलटने से करीब एक दर्जन लोग जख्मी हो गए। इस घटना की सूचना बस के कंडक्टर शेखर ने अपने मोबाईल फोन से कोपा थाना पुलिस को दिया। घटना की सुचना मिलते ही कोपा थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने घटना स्थल पर पहुच कर जख्मी लोगों के इलाज के लिए छपरा व् कुछ लोगो को नजदीक के स्वस्थ केन्द्र में पहुंचाया।
बताया जाता है कि शिव शक्ति नाम की बस टाटा से सीवान जा रही थी। तभी पियानो पोखरा के समीप उक्त बस किसी दूसरे वाहन से साइड लेने के दौरान दुर्घटना की शिकार हो गयी। बस में दो दर्जन यात्री सवार थे। सड़क चौड़ीकरण के लिए बने खाई में कोच अनियत्रित होकर पलट गई। बस के पलटते ही उसमे सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। जहां आवाज सुनकर स्थानीय लोगों के सहयोग से बस में फंसे यात्रियों को निकाला। इस हादसे में कुछ यात्रियों को गम्भीर चोटें आई थीं, वहीं एक दर्जन लोग घायल थे।
घटना के बाद बस चालक फरार हो गया। पुलिस ने बस को जप्त कर तत्काल घायलों के इलाज के लिए भिजवाया। जबकि अन्य यात्रियों को बारीबारी से दूसरे वाहन पर बिठाकर भिजवाया। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना सुबह के छह बजकर 20 मिनट पर हुई। उसमें सवार यात्रियों को भेजकर बस के सामानों की सुरक्षा के लिए चौकीदार तैनात किये गए हैं। दुर्घटना की शिकार कोच रसूलपुर के रामपुकार की बताई जाती है।