बिहार
विश्व कैंसर दिवस पर चलाया जागरूकता अभियान
By Deshwani | Publish Date: 4/2/2017 3:07:40 PMछपरा, (सारण) (हिस.)। शहर के श्यामचक स्थित संजीवनी नर्सिंग होम एंड मेटरनिटी सेंटर की ओर से विश्व कैंसर दिवस पर एक जागरूकता अभियान शनिवार को चलाया गया। इसका नेतृत्व करते हुए डा. अनिल कुमार और डा. संजू प्रसाद ने कैंसर होने के कारणों, इसके लक्षणों और इससे बचाव के उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। इस मौके पर रिता देवी, श्वेता सिंह, जुही कुमारी, मुन्नी देवी, आकाश कुमार, सहाना, शैलेश कुमार, लक्ष्मण यादव, संजय कुमार, कन्हैया प्रसाद, उमेश राय, निशिकांत कुमार, अजीत शर्मा, राजेश कुमार आदि ने भाग लिया।