बिहार
सड़क दुर्घटना में महिला की मौत
By Deshwani | Publish Date: 2/2/2017 1:29:30 PMछपरा/सारण, (हि.स.)। जिले के छपरा- सोनपुर पथ पर नयागांव थाना क्षेत्र के डुमरी बुजुर्ग गांव के पास अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दंपति को कुचल दिया जिसमें घटना स्थल पर महिला की मौत हो गई जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है है।