छपरा
पुत्र ने माता पिता को धारदार हथियार से मारकर किया घायल
By Deshwani | Publish Date: 22/8/2017 11:04:36 AMछपरा, (हि.स.)। मढौरा थाना क्षेत्र के चंदा गांव मे सम्पति विवाद मे सनकी बेटा ने अपने मां-बाप के साथ भौजाई और भतीजा को चाकू व गरासी से बुरी तरह काट के जख्मी कर दिया।
घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार हमलावर पुत्र ने अपने पिता आशणाराय राय 65 वर्ष माता महपतीया देवी 60 वर्ष भौजाई सुगांति कुंवर 38 वर्ष भतीजा भरत कु 12 वर्ष को तेज हथियार से काट दिया है।