छपरा
महिलाओं के चोटी कटी, दहशत का माहौल
By Deshwani | Publish Date: 11/8/2017 12:13:11 PMबेतिया, (हि.स.)। बेतिया के आधा दर्जन गांव में बुधवार से गुरुवार शाम तक 12 से अधिक लड़कियों का और महिलाओं के बाल कटने की बात सामने आई है। घटना के बाद पूरे प्रखंड मे दहशत का माहौल है। प्रखंड के विश्रामपुर चौमुखा नया वस्ती अमैठिया रूपवलिया कोइरगावा गोलाघाट डुमरी गांव मे चोटी काटने की घटना घटी है।
लड़कियों और महिलाओं के बाल काटने के बाद महिलाएं बेहोश हो जा रही हैं। परिजनो द्वारा इलाज के लिए योगापट्टी पीएचसी लाया गया। जहा इलाज के बाद बेतिया रेफर कर दिया गया। चोटी कटने वालों में गोलाघाट डुमरी की प्रतिमा कुमारी, विश्रामपुर नया बस्ती की अंतिमा कुमारी, विश्रामपुर की उमरावती कुमारी, अमैठिया की अभसुन खातून , चौमुखा की चिता देवी, अलकमर नेशा, रूपवलिया की प्रियंका देवी शामिल है।