बिहार
छपरा नगर निगम : मतदान केंद्रों पर उमड़ी भीड़
By Deshwani | Publish Date: 6/8/2017 11:29:02 AMछपरा, (हि.स.)। छपरा नगर निगम के 45 वार्डों के वार्ड पार्षदों के चुनाव के लिए रविवार को सुबह सात बजे कड़े सुरक्षा प्रबंधों के शांति पूर्ण माहौल में मतदान शुरू हो गया। डीएम हरिहर प्रसाद तथा एसपी हरकिशोर राय ने कई बूथों का निरीक्षण किया और सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। इसके अलावा अपर समाहर्ता अरुण कुमार, एसडीओ चेतनारायण राय, एएसपी सत्यनारायण कुमार, नगर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक रवि कुमार, भगवान बाजार थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार, सदर पुलिस निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने कई बूथों का निरीक्षण करते देखे गए। दिन के दस बजे तक लगभग 25 फीसदी मतदान होने की खबर है।
मतदान के प्रति लोगों में काफी उत्साह है। मतदान शुरू होने के पहले से ही बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार लग गई। फिलहाल, मौसम भी अनुकूल है लेकिन बारिश होने की आशंका बनी हुई है जिससे मतदान कर्मी और प्रत्याशी चिंतित हैं।