छपरा
आरा रेलवे स्टेशन पर चला चेकिंग अभियान
By Deshwani | Publish Date: 26/7/2017 2:49:40 PMआरा, (हि.स.)। दानापुर मंडल के आरा रेलवे स्टेशन पर बुधवार को भीषण चेकिंग अभियान चलाया गया। मैजिस्ट्रेट के नेतृत्व में चलाये गए इस अभियान से स्टेशन पर अफरा तफरी मची रही। कई बेटिकट यात्रियों से जुर्माने की राशि वसूली गई। टिकट परीक्षकों और रेलवे सुरक्षा बल के जवानों की उपस्थिति में चलाये गए चेकिंग अभियान से टिकट की बिक्री में बेतहाशा वृद्धि हुई है।