ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
खरीफ फसल की पटवन के लिए किसानों को मिलेगा डीजल अनुदान
By Deshwani | Publish Date: 3/7/2017 12:33:14 PM
खरीफ फसल की पटवन के लिए किसानों को मिलेगा डीजल अनुदान

छपरा,  (हि.स.)। जिले में किसानों को इस बार सुखाड़ की हालत में फसलों की सिंचाई के लिए सरकार डीजल अनुदान देगी। इसके लिए 2.98 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है। प्रखंडवार राशि का आवंटन किया गया है। इसमें तीन श्रेणियां हैं। 

सामान्य व अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के लिए अलग-अलग राशि स्वीकृत हुई है। फसल के तीन पटवन के लिए नौ सौ प्रति एकड़ के हिसाब से राशि मिलेगी। यह राशि संबंधित बीडीओ द्वारा निकासी की जायेगी और किसानों के बीच बंटाना सुनिश्चित कराई जायेगी।
बता दें कि इसके पिछले साल भी 2.98 करोड़ राशि स्वीकृत हुई थी। जिसमें करीब 70 लाख बच गया था जिसे सरेंडर कर दिया गया। खरीफ फसल को तीन पटवन करने के लिए 30 रुपये प्रति लीटर डीजल का अनुदान दिया जाता है। 10 लीटर तक डीजल की राशि दी जायेगी। इस तरह से तीन पटवन करना जरूरी है। इस सूरत में एक किसानों को नौ सौ रुपये तक मिलेगा। किसान डीजल का क्रय कर अपने खेत की सिंचाई कर सकते हैं। डीजल का क्रय मात्र अधिकृत विक्रेता से किया जायेगा। विक्रेता द्वारा निर्गत कैशमेमो की आवेदन के साथ लगाये जायेंगे। किसान विहित प्रपत्र में आवेदन किसान सलाहकार या हल्का कर्मचारी को समर्पित करें। जांच के बाद राशि खाते में भेज दी जायेगी। यह अनुदान एक किसान को धान की फसल सिंचाई तथा अन्य खरीफ जैसे दलहनी,तेलहनी,जूट,मौसमी सब्जी पर भी अनुमान्य है। सनद रहे कि 30 अक्टूबर 2017 तक डीजल क्रय करने पर देय है। डीजल अनुदान की निगरानी के लिए अनुश्रवण समिति बनाई गई है। समिति में अध्यक्ष के तौर पर मुखिया तथा सदस्य के रूप में सरपंच,वार्ड सदस्य,मुखिया के निकटतम प्रत्याशी समेत सात लोग शामिल होते हैं।
इस कार्यक्रम का प्रेक्षण के लिए नोडल ऑफिसर के रूप में डीओए को नामित किया गया है।किसानों को कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़े इसके लिए कैंप लगाया जायेगा। डीजल अनुदान वितरण में गड़बड़ी नहीं हो इसके लिए किसान सलाहकारों को जांच करनी होगी। आवेदन मिलने के बाद किसान सलाहकार या कर्मचारी को एक सप्ताह के अंदर खेतों में जाकर जांच करेंगे।
इन प्रखंडों में मिलेगी अनुदान राशि
प्रखंड- पंचायत-कुल राशि
सदर- 21- 1898400
मांझी- 25 - 2261100
रिविलगंज- 9- 813600
एकमा- 21-1898400
गड़खा- 23- 2079300
परसा- 14-1265700
मकेर- 8- 723300
बनियापुर- 25-2259900
लहलादपुर- 8-723300
जलालपुर- 15-1356000
नगरा- 10- 903900
मढ़ौरा- 21-1898400
अमनौर-18-1627200
इसुआपुर-13-1175100
मशरक-17-1536900
पानापुर-11-994200
तरैया- 13-1175100
दिघवारा- 10-903900
दरियापुर-25- 2259900
सोनपुर- 23-2079600
कुल राशि- 29833200
पिछली बार कई प्रखंडों में राशि नहीं बंट पाई थी, 74 लाख की रकम लौट गई थी। पिछले साल खरीफ फसल के दौरान करीब दो करोड़ 98 लाख रुपये डीजल अनुदान के लिए राशि आवंटित हुई थी। अफसरों की लापरवाही की वजह से कुछ प्रखंडों में नहीं बंट पाया था। जिसके कारण करीब 70 लाख की राशि विभाग को लौटा दी गई थी। जयराम पाल, डीएओ, सारण ने बताया कि किसानों को डीजल अनुदान देने के लिए जिले में राशि का आवंटन हो चुका है। पटवन के लिए किसानों को अनुदान की राशि दी जायेगी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS