बिहार
सारण में 377 है सरकारी नलकूप, जिनमें से123 ही ठीक
By Deshwani | Publish Date: 3/7/2017 12:30:00 PMछपरा, (हि.स.)। सारण जिले में लघु सिंचाई विभाग में कुल 377 सरकारी नलकूप है। जिसमें 123 नलकूप ही चालू है। बचे 254 नलकूप तकनीकी गड़बड़ी व सिंचाई एवं विधुत विभाग के संयुक्त दोष के कारण बंद है। 47 नलकूपों पर सिंचाई विभाग के कर्मी तैनात है तो 76 नलकूप किसानों के भरोसे ही चलते है। शताब्दी निजी नलकूप योजना के तहत जिले में किसान करीब 512 बोरिंग ही करा पाये है। जिनमें करीब 211 लाभुकों को लघु सिंचाई विभाग से अनुदान राशि मिल पाई है। ऐसे में सिंचाई के लिए किसानों को अधिकतर निजी पंपसेट बोरिंग पर ही निर्भर रहना पड़ता है।