झारखंड
भाजपा कार्यकर्ताओं का मिलन समारोह एक को, प्रदेश अध्यक्ष लेंगे हिस्सा
By Deshwani | Publish Date: 27/2/2017 4:11:10 PMचाईबासा, (हि.स.)। जगनाथपुर विधानसभा स्तरीय भाजपा कार्यकर्त्ताओं का मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन एक मार्च को किया गया है। इस समारोह में सांसद और प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। साथ में जिला भाजपा के सभी प्रमुख नेता उपस्थित रहेंगे। जिलाध्यक्ष भाजपा दिनेश चन्द्र नंदी ने कहा भाजपा एक परिवार है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य है कि सभी कार्यकर्त्ता एक दूसरे से अच्छी तरह से जाने समझे। मिलन समारोह के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार के कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर कितनी उतरी है और योजनाओं के कार्यन्यवायन क्या-क्या बाधा है पर चर्चा की जाएगी।