झारखंड
आजसू का जिला सम्मेलन 22 को
By Deshwani | Publish Date: 20/2/2017 5:12:57 PMचाईबासा,(हि.स)। आजसू का जिला सम्मेलन 22 फरवरी को चाईबासा में आयोजित किया जायेगा। जिला सम्मेलन में प्रत्येक प्रखंड से 100 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। सोमवार को उक्त बातें आजसू जिलाध्यक्ष रामलाल मुंडा ने कही। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी, देवशरण भगत, विधायक रामचंद्र सहिस और विकास सिंह मुंडा उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में चक्रधरपुर व मनोहरपुर विधानसभा से विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता व कार्यकर्ता आजसू में शामिल होंगे। सम्मेलन की तैयारियों के लिए प्रखंड स्तर पर जनसम्पर्क चल रहा है।