झारखंड
एटीएम से 62 हजार उड़ाये, प्राथमिकी दर्ज
By Deshwani | Publish Date: 25/5/2017 5:32:54 PMचाईबासा, (हि.स.)। चाईबासा पुलिस लाइन में पदस्थापित आरक्षी संजय कुजूर के एटीएम से 62 हजार रुपये उड़ा लेने की प्राथमिकी सदर थाने में दर्ज कराई गई है। इस मामले में दर्ज प्राथमिकी में संजय कुजूर ने बताया कि 20 मई को वह बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम गया था। वहां पीछे खड़ा आदमी उसको सहयोग करने लगा, लेकिन पैसे नहीं निकलने के कारण वह वापस चला आया। बाद में उसके मोबाइल पर मैसेज आया कि उसने दो बार 10-10 हजार और एक बार 5000 रुपए की निकासी की है।
इस बात की जानकारी बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक को दी गई। इसके दूसरे दिन भी 21 मई को उसके खाते से 10-10 हजार रुपए की निकासी की गई। कुल 62,000 रुपए उसके खाते से निकाल लिया गया। संजय कुजूर ने बताया कि 20 मई को सहयोग करने वाले व्यक्ति से उसका एटीएम कार्ड बदल गया है, जो उसके पास है। एटीएम कार्ड में विनोद मुर्मू लिखा हुआ है। इस मामले में विनोद मुर्मू को फोन करने पर वह कहता है, जो करना है कर लो। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।