बक्सर
बक्सर में मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर तैयारियां शुरू
By Deshwani | Publish Date: 8/1/2018 1:03:22 PMबक्सर (हि.स.)। आगामी 12 जनवरी को आहूत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक दिवसीय समीक्षा यात्रा को लेकर प्रशासनिक तौर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सभा स्थल समेत मंच, हेली पैड व अन्य सुरक्षात्मक तैयारियों का जायजा डीएम अरबिंद कुमार वर्मा, डीआईजी शहाबाद रेंज खुद ले रहे हैं।
उक्त तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन की ओर से बताया गया है कि सभा मंच के सामने 65 फुट का डी ऐरिया बनाया जाएगा जहां सीएम के सात निश्चय योजना पर आधारित विभिन्न-विभिन्न कलाकृति को रंगोली व अन्य माध्यमों से स्कूली बच्चे अपने-अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री के उक्त दौरे को लेकर लोगों में का उत्साह है। प्रशासन द्वारा सभा मंच के सामने जनप्रतिनिधियों,महिलाओं ,मीडिया के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है।
जिलाधिकारी ने बताया की सुरक्षा को देखते हुए डुमरांव अनुमंडल से अरियांव ब्रह्म बाबा तक का मुख्य मार्ग चार घंटे तक सील रखा जाएगा। मुख्यमंत्री जिले के नंदन गांव में आने वाले हैं। कारण है कि इस गांव में मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना को लेकर सभी कार्य युद्ध स्तर पर पूरे किए जा रहे हैं। इसी के तहत नहर-आहर को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है। इन जगहों पर बतख पालन के लिए छोटे–छोटे घर बनाये जा रहे हैं| फूल–पौधे भी लगाये जा रहे हैं। इन बतख पॉइंट तक मुख्यमंत्री आसानी से पहुंच सकें इसके लिए ईंट सोलिंग का काम तेजी से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री सम्भवतः 11:30 से 01:35 तक यहां रहेंगे| इसके बाद कैमूर के लिए प्रस्थान करेंगे।