बिहार
पेड़ काटने के विवाद में चली गोली, दो घायल
By Deshwani | Publish Date: 20/10/2017 1:03:03 PMबक्सर, (हि.स.)। जिले के बगेन थाना क्षेत्र के बरुवा गांव में एक पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों के लोग इस कदर उलझे कि देखते ही देखते लाठी-डंडे के साथ गोलियां भी चलने लगीं। इसमें एक पक्ष के दो लोग गोली लगने से घायल हो गए। गुरुवार को दीपावली को लेकर पुलिस अलर्ट थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति संभाल ली। इस घटना में दो बुजुर्ग घायल हो गए।
बगेन थाना प्रभारी श्रीमंत सुमन ने बताया कि बरुआ गांव निवासी मंटू यादव घर के सामने लगे एक पेड़ को काट रहे थे कि उनके पड़ोस वालो ने इस पर आपत्ति जताई। बात इस कदर बढ़ गई कि दोनों ही पक्ष के लोग हथियारों के साथ आपस में भिड़ गए जहा बीच-बचाव कर रहे दो बुजुर्ग घायल हो गए जिनका इलाज निजी चिकित्सालयों में जारी है। इस घटना को लेकर दोनों ही पक्षों द्वारा प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है।