ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बक्सर
श्रेष्ठ नागरिक बनाने के अभियान पर साइकिल से निकलीं दो साहसिक लड़कियां
By Deshwani | Publish Date: 16/10/2017 4:17:11 PM
श्रेष्ठ नागरिक बनाने के अभियान पर साइकिल से निकलीं दो साहसिक लड़कियां

बक्सर, (हि.स.)| गर्व से कहो हम भारत के नागरिक हैं, अपनी मानसिकता में राष्ट्रीय आचरण को जगह देकर श्रेष्ठ नागरिक बने एवं द्वेष रहित समाज के निर्माण का कार्य करें|
अपने इन्हीं उदेश्य के लिए हर्षा मिश्रा (पटना ) एवं साबित्री मुर्मू (जमशेदपुर ) नामक युवती राष्ट्रीयता का अलख जगाने के लिये साइकिल से भारत भ्रमण को निकली हैं | अपनी यात्रा को लेकर इन लड़कियों ने बताया कि हम अपने उद्देश्य को लेकर देश के 29 राज्यों का भ्रमण करते हुए 21 हजार किलोमीटर की दूरी तय करेंगे | इसकी अवधि होगी 1 महीने 13 अक्तूबर को पटना, बिहार-झारखण्ड के एनसीसी के निर्देशक समित समरवाल ने शुभकामनाओं सहित हरी झंडी दिखाई|
अपने यात्रा के क्रम में बक्सर पहुँचने पर स्थानीय लोगों ने इन लड़कियों का भरपूर उत्साह वर्धन किया | बक्सर के सदर विधायक संजय कुमार तिवारी ने सर्किट हॉउस में इन लड़कियों को सम्मानित करते हुए इनकी हौसला अफजाई की| इस यात्रा का सम्पूर्ण खर्च राडिक कम्पनी द्वारा वहन किया जा रहा है| इस यात्रा को लेकर आज बिहार के रास्ते उत्तरप्रदेश की सीमा में प्रवेश कर गई |
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS