बिज़नेस
शेयर मार्केट: हफ्ते की शुरुआत घरेलू बाजारों के लिए अच्छी रही
By Deshwani | Publish Date: 22/5/2017 3:45:32 PM मुंबई, (हि.स.)। हफ्ते की शुरुआत घरेलू बाजारों के लिए अच्छी रही है। सैंसेक्स और निफ्टी में 0.75 फीसदी तक की मजबूती देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 30700 के करीब कारोबार करते नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 9480 के ऊपर पहुंच गया था।
बता दें कि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी खरीददारी देखने को मिल रही है। बी.एस.ई. का मिडकैप इंडेक्स 0.7 फीसदी तक बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.75 फीसदी की मजबूती आई है। बी.एस.ई. का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.8 फीसदी बढ़ा है। एफ.एम.सी.जी., ऑटो, बैंकिंग, मेटल, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्युरेबल्स, रियल्टी और पावर शेयरों में खरीदारी आई है। बैंक निफ्टी 0.5 फीसदी की मजबूती के साथ 22,886 के स्तर पर पहुंच गया है, जबकि निफ्टी के एफ.एम.सी.जी. इंडेक्स में 2 फीसदी का उछाल आया है।