बिज़नेस
यूरोपीयन यूनियन के हेड ऑफ मिशन से मिले जयंत सिन्हा
By Deshwani | Publish Date: 5/5/2017 4:25:51 PMनई दिल्ली, (हिस)। यूरोपीय संघ के सदस्य देशों के मिशन के अध्यक्ष ने भारतीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा से मुलाकात की। ये मुलाकात दिल्ली स्थित जर्मन दूतावास में हुई। इस मुलाकात में मेजबान जर्मन मामलों के प्रभारी डॉ जेस्पर विक रहे। दोनो पक्षों के बीच भारत के आर्थिक और सामाजिक विकास और भारत सरकार के सुधार एजेंडे पर गहन चर्चा हुई।