बिज़नेस
चीन का निर्यात दिसंबर में 6.1 प्रतिशत घटा
By Deshwani | Publish Date: 13/1/2017 4:13:27 PMहांगकांग, एपी। चीन के निर्यात में पिछले महीने फिर गिरावट दर्ज की गयी। यह दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के कमजोर होने का संकेत है। यहां आज जारी आंकड़े के अनुसार निर्यात दिसंबर में इससे पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 6.1 प्रतिशत घटकर 209.4 अरब डालर रहा। ताजा आंकड़ा कमजोर वैश्विक मांग के बीच दीर्घकालीन नरमी की प्रवृत्ति को बताता है। इससे पहले, लगातार नौ महीने की गिरावट के बाद नवंबर महीने में चीन के निर्यात में 0.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। हालांकि साम्यवादी देश का आयात दिसंबर महीने में 3.1 प्रतिशत बढ़कर 168.5 अरब डालर रहा। इससे पूर्व नवंबर महीने में इसमें 6.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।