ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिज़नेस
जियो मनी वॉलेट से 27 फरवरी के बाद नहीं कर पाएंगे पैसे ट्रांसफर
By Deshwani | Publish Date: 23/2/2018 3:35:22 PM
जियो मनी वॉलेट से 27 फरवरी के बाद नहीं कर पाएंगे पैसे ट्रांसफर

नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को अलर्ट कर दिया है। ग्राहकों को बड़ा झटका लगने वाला है। कंपनी अपनी एक सर्विस बंद कर रही है। 27 फरवरी के बाद जियो की जियो मनी मोबाइल वॉलेट से ग्राहक पैसे ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे। जियो ने इस संबंध में ग्राहकों को एसएमएस के जरिए यह जानकारी दी है। कंपनी का कहना है कि 27 फरवरी से मोबाइल वॉलेट से पैसे बैंक में ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी जाएगी। यह फैसला आरबीआई की गाइडलाइन के बाद लिया गया है।

 
जियो मनी ने जो जानकारी दी है, उसमें आरबीआई की गाइडलाइन का हवाला दिया है। उसने कहा है कि गाइडलाइन के मुताबिक, मोबाइल वॉलेट से पैसा बैंक में ट्रांसफर करने की सुविधा को बंद किया जा रहा है। यह आदेश 27 फरवरी से लागू होगा। हालांकि, जियो ने कहा है कि अगर ग्राहक अपने पैसे इस तारीख से पहले ट्रांसफर कर लेते हैं तो उनसे कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। लेकिन, यह ट्रांसफर सिर्फ एक बार में करना होगा। ग्राहक 26 फरवरी तक पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं। हालांकि, मर्चेंट्स के लिए यह सर्विस जारी रहेगी।
 
एक न्‍यूज एजेंसी के मुताबिक, जब कंपनी से आरबीआई गाइडलाइंस पर जानकारी मांगी गई तो कंपनी ने वह नहीं दी है। हालांकि, जब एजेंसी ने रिलायंस जियो के कस्‍टमर केयर पर इस मामले में जानकारी चाही तो बताया गया कि जरूरी लाइसेंस लिया जा रहा है। जियो पेमेंट बैंक जल्‍द ही अपना ऑपरेशन शुरू करेगी। इसके बाद ही जियो मनी से पैसा बैंक में आराम से ट्रांसफर हो सकेगा।
 
हालांकि, कंपनी ने यह जानकारी नहीं दी है कि उसका पेमेंट बैंक कब आएगा। इससे पहले एजेंसी ने यह जानकारी दी थी कि जियो पेमेंट बैंक मार्च के अंत तक अपनी सेवाएं शुरू कर सकता है। लेकिन, अब चर्चा है कि पेमेंट बैंक आने में देरी हो सकती है। इसके पीछे भी आरबीआई की नई गाइडलाइंस हैं। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS