ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिज़नेस
बर्फबारी से जगी सेब के काश्तकारों में उम्मीद
By Deshwani | Publish Date: 17/12/2017 4:21:55 PM
बर्फबारी से जगी सेब के काश्तकारों में उम्मीद

गोपेश्वर, (हि.स.)। चमोली के सीमांत क्षेत्र जोशीमठ के सेब काश्तकारों को इस बार दिसम्बर माह के शुरुआत में हुई, बर्फबारी के बाद अब अच्छी सेब की पैदावर होने की उम्मीदें जगने लगी हैं। जिसके चलते काश्तकारों ने बागानों में सेब के पेड़ों की सालाना छंटाई और पेस्टिंग का काम शुरू कर दिया है। 

जोशीमठ क्षेत्र के सुनील, औली, फरकिया ग्वाड़, परसारी, प्रेमनगर, मेरग, बडागांव, ढाक, झेलम, मलारी, कैलाशपुर, नीति, सहित उर्गम घाटी के सैकड़ों परिवारों की आजीविका का एकमात्र साधन सेब बागान है। कुछ वर्षों से समय पर बरसात व बर्फबारी नहीं होने से काश्तकारों की सेब बागवान से लागत भी नहीं निकल पा रही थी। जिसको लेकर काश्तकारों में काफी मायूसी थी लेकिन दिसम्बर माह में हुई बर्फवारी से काश्तकारों के चेहरों पर रौनक लौटी है। समय पर बर्फबारी से काश्तकार अपने बागानों में जी-तोड़ मेहनत पर जुट गए हैं। 

सेब के काश्तकार दिलबर सिंह राणा, संजय सिंह, महेंद्र लाल, मोहन बजवाल आदि का कहना है कि इस बार समय से हुई बर्फबारी से सेब की फसल अच्छी होने की उम्मीद है। इसीलिए उन्होंने अभी से सेब की बागवानी में मेहनत करनी शुरू कर दी है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS