बिज़नेस
सेंसेक्स पुन: 27,000 के उपर पहुंचा, निफ्टी 8,300 पर
By Deshwani | Publish Date: 11/1/2017 1:48:57 PM मुंबई, भाषा। स्थानीय शेयर बाजार में आज शुरूआती कारोबार में तेजी बनी रही। लिवाली के समर्थन से बंबई शेयर बाजार का मुख्य सूचकांक सेंसेक्स प्रारंभिक कारोबार के दौरान 151 अंक चढ कर 27,000 के उपर चल रहा था। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 8,300 के उत्साहजनक स्तर पर पहुंच गया था। एशियायी बाजारों में तेजी के समाचारों से उत्साहित निवेशकों ने अपने दांव उंचे कर दिये थे जिससे शेयरों में व्यापक सुधार दिख रहा था। लेकिन प्रतिष्ठित कंपनियों के तिमाही नतीजों की घोषणाओं के इंतजार में बाजार में एक सावधानी भरा वातावरण भी चल रहा है। सेंसेक्स कल 173.01 अंक बढ़ा था और इसके उपर 151.01 या 0.56 प्रतिशत की बढ़त के साथ 27,050.57 पर चल रहा था। निफ्टी ने 45.15 अंक या 0.54 प्रतिशत सुधार के साथ पुन: 8,300 के स्तर को प्राप्त कर लिया और 8,333.75 पर चल रहा था।