बिज़नेस
फरवरी तक आ जायेगी नई दूरसंचार नीति
By Deshwani | Publish Date: 7/11/2017 8:28:28 PM नई दिल्ली, (हि.स.)। केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने मंगलवार को कहा कि सरकार नई दूरसंचार नीति फरवरी तक तैयार कर लेगी और इसके ड्राफ्ट को दिसंबर अंत तक जारी कर दिया जाएगा।
उऩ्होंने कहा कि नई दूरसंचार नीति के लिए कार्य समूह ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। दिसंबर के अंत तक प्रारूप को अंतिम रूप देने की उम्मीद है| जिसके बाद इसे आमजन और हितधारकों की राय जानने के लिए सार्वजनिक किया जाएगा।