बिज़नेस
व्यापार, आर्थिक सहयोग के लिए भारत-इथोपिया के बीच करार को मिली मंजूरी
By Deshwani | Publish Date: 1/11/2017 6:31:29 PM नई दिल्ली, (हि.स.)। केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और इथोपिया के बीच व्यापार और आर्थिक सहयोग को और अधिक मजबूत करने के लिए व्यापार से जुड़े एक करार को पूर्व प्रभाव से मंजूरी प्रदान कर दी है।
भारत के राष्ट्रपति की 4 से 6 अक्टूबर तक इथोपिया की यात्रा के दौरान इस व्यापारिक करार पर हस्ताक्षर हुए थे। इस संबंध में मूल करार 1982 में हुआ था, जिसका स्थान वर्तमान करार लेगा। इस व्यापार करार में व्यापार, आर्थिक सहयोग, निवेश और तकनीकी क्षेत्र में प्रोत्साहन के लिए सभी आवश्यक उपायों का प्रावधान किया गया है।