बिज़नेस
दर्द निवारण के लिए मैराथन लीग
By Deshwani | Publish Date: 14/10/2017 4:44:34 PMनई दिल्ली, (हि.स.)। रहन-सहन के तरीके में बदलाव और शारीरिक दर्द से पीड़ित लोगों को स्वस्थ करने के उद्देश्य से आगामी 5 नवंबर को राजधानी दिल्ली में नॉनप्रोफेशनल मैराथन लीग का आयोजन किया जा रहा है।
इस दौड़ को राजधानी मैराथन लीग नाम दिया गया है, जिसे पेशे से सर्जन अखिल भार्गव की संस्था की ओर से आयोजित किया जा रहा। भार्गव ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि आज-कल लोग विभिन्न तरह के दर्द से केवल अपनी दिनचर्या की वजह से परेशान हैं। जब कोई व्यक्ति एक्सरसाइज करना शुरू कर देता है तो खुद ब खुद ठीक हो जाता है। इसलिए इस दौड़ का उद्देश्य केवल लोगों को स्वस्थ बनाना है। इसमें 21 किलोमीटर की दौड़ केवल पुरुषों के लिये है। वहीं 10 किलोमीटर, 5 और 3 किलोमीटर में सभी लोग भाग ले सकेंगे। इस मैराथन की शुरुआत राजघाट स्थित गांधी दर्शन से की जायेगी। 3 हज़ार धवकों के भाग लेने वाले इस लीग का आयोजन गांधी समिति और दर्शन समिति के सौजन्य से किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इसका नाम 'रन फ़ॉर स्वच्छग्रह' रखा गया है।