बिज़नेस
क्रूड ऑयल की कीमत 55.08 डॉलर/बैरल हुई
By Deshwani | Publish Date: 13/10/2017 6:16:52 PMनई दिल्ली, (हि.स.)। भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 12 अक्टूबर 2017 को 55.08 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल रही। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीन पेट्रोलियम नियोजन एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) द्वारा शुक्रवार को प्रकाशित सूचना के अनुसार 12 अक्टूबर 2017 को भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 55.08 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई। यह 11 अक्टूबर 2017 को दर्ज कीमत 55.07 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से अधिक रही।