बिज़नेस
फोर्ब्स सूची में मुकेश अंबानी पहले नंबर पर, टाटा टॉप 10 में नहीं
By Deshwani | Publish Date: 5/10/2017 3:33:30 PM नई दिल्ली, (हि.स.)। रिलायंस इंडस्ट्री लिमिटेड (आरआईएल) के मुकेश अंबानी फोर्ब्स इंडिया की अमीरों की सूची में पहले स्थान पर हैं। बिजनेस समाचार पत्रिका ने अंबानी की संपत्ति 38 बिलियन डॉलर याने करीब ढाई लाख करोड़ रुपये आंकी है। अंबानी के बाद दूसरे नंबर पर विप्रो के मालिक अजीम प्रेमजी हैं, वहीं तीसरे स्थान पर हिंदुजा बंधु हैं। फोर्ब्स ने साल 2017 के लिए 100 सबसे अमीर भारतीयों की सूची जारी की है।
फोर्ब्स ने अपने भारतीय संस्करण में सबसे अमीर भारतीयों की सूची जारी की है। इस सूची में प्रथम दस अमीरों में लक्ष्मी मित्तल, पल्लोनजी मिस्त्री, गोदरेज परिवार, शिव नादर, कुमारमंगलम बिड़ला, दिलीप संघवी और गौतम अडानी भी शामिल हैं। सूची में सबसे कम उम्र के अमीर मोबाइल वॉलेट के मालिक विजय शेखर शर्मा हैं, वहीं सबसे ज्यादा उम्र के अमीर अल्कम लेबोरेटीज़ के मालिक संप्रदा सिंह है। वहीं महिला कारोबारियों में ओपी जिंदल समूह की मालकिन सावित्री जिंदल पहले स्थान पर हैं। पतंजली समूह के प्रमुख आचार्य बालकृष्ण इस सूची में 19वें नंबर हैं।