ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिज़नेस
सिंगल विंडो केंद्र को लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना झारखंड
By Deshwani | Publish Date: 14/9/2017 7:09:42 PM
सिंगल विंडो केंद्र को लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना झारखंड

 रांची। झारखंड के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री रणधीर कुमार सिंह ने कहा कि किसानों को एक ही जगह पर कृषि कार्य से संबंधित सारी जानकारी प्राप्त हो, इसके लिए राज्य सरकार द्वारा सिंगल विंडो कंद्रों की स्थापना की जा रही है। सिंगल विंडो केंद्र को लागू करने वाला झारखंड देश का प्रथम राज्य है।

 
उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2016-17 में 100 स्वीकृत सिंगल विंडो केंद्रों में से 78 कार्यशील हैं। वहीं वित्त वर्ष 2017-18 में स्वीकृत 100 सिंगल विंडो सेंटर का भी कार्य प्रारंभ हो चुका है। सिंह आज सरकार के 1000 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित पत्रकार वार्ता में विभाग की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दे रहे थे।
 
सिंह ने बताया कि वित्त वर्ष 2014-15 में 22.65 लाख हेक्टेयर भूमि में खाद्यान्न फसलों की बुवाई हुई थी, जो अब बढ़कर 32 प्रतिशत वृद्धि के साथ 30 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया है। वहीं खाद्यान्न उत्पादन भी 51.12 लाख टन से बढ़कर 68.82 लाख टन हो गया है। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS