बिज़नेस
सैमसंग के भावी मालिक ली जे यांग को 5 साल की जेल
By Deshwani | Publish Date: 25/8/2017 2:38:51 PMसियोल, (हि.स.)। दक्षिण कोरिया की एक आदालत ने सैमसंग कंपनी के भावी मालिक ली-जे-यांग को भ्रष्टाचार मामले में दोषी ठहराते हुए उन्हें 5 साल जेल की सजा सुनाई है। यह जानकारी शुक्रवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।
बीबीसी के अनुसार, ली को पांच मामलों में दोषी ठहराया गया है जिनमें रिश्वत, गबन, अपराध छिपाना,अवैध तरीके से संपत्ति विदेश भेजना भी शामिल है। इस मामले ने चेबोल्स के नाम से प्रसिद्ध दक्षिण कोरिया की सबसे बड़ी कंपनी के प्रति लोगों की नाराजगी बढ़ा दी थी।
विदित हो कि विश्व की सबसे बड़ी स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी के वास्तविक मुखिया जे वाई ली फरवरी से ही भ्रष्टाचार मामले में हिरासत में हैं। उन्होंने राजनीतिक लाभ लेने के लिए पूर्व राष्ट्रपति पार्क ग्यून हे की मित्र चोई सून सिल की गैर लाभकारी संस्था को 41 अरब वान दिए थे। इसी मामले में पार्क पर महाभियाेग चला कर उन्हें सत्ता से बेदखल किया गया और अब वह भी हिरासत में हैं। इतना ही नहीं उनकी दोस्त चोई भी सलाखों के पीछे हैं।